cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ग्राम उरगांव मंे दो सप्ताह से पानी टंकी सफेद हाथी बनकर खड़े होने की शिकायत पीड़ित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी सलीम मुहम्मद, नसीम मंसूरी, दुर्जन सिंह, महेंद्र कुमार, सुंदर सिंह, लक्ष्मी नारायण, राजाबाबू, प्रमोद कुमार ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में पानी की टंकी बनी है। उक्त टंकी से गत दो सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पानी की टंकी पर तैनात आॅपरेटर भी ड्यूटी पर नहीं आता है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जल निगम उरई में भी की गई थी। परंतु कोई कार्यवाही न होने से उसके हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से उक्त पानी की टंकी से शीघ्र पानी की सप्लाई शुरू करने तथा लापरवाह आॅपरेटर को हटाए जाने की मांग उपजिलाधिकारी से की।

Leave a comment