जालौन-उरई। ग्राम पंचायत शेखपुर बुजुर्ग में ग्राम प्रधान द्वारा सदस्यों की अनदेखी कर विकास कार्यों में अनियमतिता बरते जाने की शिकायत ग्राम पंचायत सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखपुर के ग्राम पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, सविता देवी, दीप चंद्र व सतीश सिंह राजावत ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उनके गांव के ग्राम प्रधान द्वारा अभी तक कार्यवाही रजिस्टर पर न तो कोई कार्यवाही लिखी गई है और न ही न ही नव निर्वाचित सदस्यों के माध्यम से कोई प्रस्ताव पास कराया गया है। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत सचिव से मिलीभगत कर व नियमों की अवहेलना कर पूर्व प्रधान के समय के लंबित कार्यों को कराया जा रहा है। जो कि पंचायत राज एक्ट के विरूद्ध है। इसलिए उक्त लंबित कार्यों के निर्माण कार्यों की जांच कराया जाना आवश्यक है। यदि उक्त कार्यों की जांच न कराई गई तो सभी पंचायत सदस्य आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।






Leave a comment