sheetal-singhcropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए समाजवादी पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि अभी से मुस्तैदी के साथ जुट पड़े हैं। जबकि भाजपा के जनप्रतिनिधि नीरो की मुद्रा अपनाये हुए हैं।

r-p-niranjan

बीहड़ी ग्राम जायघा में आज रामपुरा ब्लाक के प्रधानों के सम्मेलन में एमएलसी रमा निरंजन और उनके पति आरपी निरंजन पहुंचे। उनके सामने विकास की कई मांगे रखी गईं। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में भानु प्रताप वर्मा को टूटकर वोट देने वाले लोग सांसद निधि से छोटे-मोटे काम में सहायता के लिए भी तरसते हैं। दूसरी ओर आरपी निरंजन ने एलान किया कि उनसे जायघा के लोग नलकूंप लगवाने के लिए ताम्रपत्र पर लिखवाकर ले लें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष में गांव में इंटर काॅलेज की स्थापना के लिए निधि जारी करने का भी वायदा किया जबकि गांव वालों ने केवल हाईस्कूल मांगा था।
समाजवादी पार्टी के इस समागम की खबर फैलने के बाद भाजपा में खलबली मच गई। पार्टी के कर्णधारों की अकर्मण्यता से हताश कार्यकर्ताओं को यह दिखाई दे रहा है कि समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री से लेकर आम जनप्रतिनिधि तक जनता को सौगातें बांटने में कोई सुस्ती नही दिखा रहे ऐसे में उनसे पार कैसे पाया जा सकता है। ग्राम प्रधान मंजू देवी ने इसके पहले अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान माधौगढ़ क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा, क्षेत्र के कददावर नेता शीतल सिंह, श्याम यादव कुठौंद, दिनेश रजक रामपुरा, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्यामबाबू आदि भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने क्षेत्रीय जनता और प्रधानों द्वारा रखी गई मांगों पर समयबद्ध कार्य कराने का भरोसा अपने-अपने भाषणों में दिलाया।

Leave a comment