03-dukan-mein-chori-ke-bad-bikhra-samanजालौन-उरई। दो अलग स्थानों पर अज्ञात चोरों ने घर व दुकान में घुसकर हजारों का माल उड़ाया। पीड़ित दुकानदार व गृहस्वामी ने चोरी की सूचना कोतवाली में तहरीर देते हुए की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ में रामलीला मैदान के सामने प्रमोद कुमार की घी की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरूवार को रात्रि लगभग 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। तभी अज्ञात चोर दुकान के बगल में छत पर चढ़कर उसकी दुकान की दीवार तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखा 30 किग्रा घी तथा गोलक में रखे 8 हजार रूपए नगद चुराकर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी मनोज सैनी सहित एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव व मोहित द्विवेदी ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताते चलें कि एक माह के भीतर इसी मोहल्ले में चोरों द्वारा दुकान की दीवार तोड़कर चोरी किए जाने की यह चैथी घटना है।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी कृष्ण स्वरूप ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की रात्रि वह अपने परिवार सहित घर के एक कमरे में सो रहा था। तभी दरवाजे की कुंडी काटकर अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे मंगलसूत्र, झुमकी सहित लगभग 50 हजार रूपए कीमत के सोने चांदी के गहने व 5 हजार रूपए नगद चुरा लिए।

Leave a comment