जालौन-उरई। दबंग द्वारा भाई की पत्नी व मासूम बेटे को टक्कर मारने तथा उलाहना देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अशोक की पत्नी राधा देवी अपने चार वर्षीय बेटे आशिक के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव का ही दबंग भगवान सिंह अपनी बाइक लेकर वहां आया और मां बेटी को टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गए। जब इसकी शिकायत करने वह उक्त दबंग के घर पहुंचा तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी दी। इतना ही नहीं पुलिस में रिपोर्ट करने पर बाइक से कुचलकर मारने की धमकी भी दी।






Leave a comment