10orai05उरई। स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने महीने के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बावजूद आज भी अपना आंदोलन जारी रखा। शनिवार को आंदोलनकारी नेताओं की एक टीम सीएमओ कार्यालय परिसर में 24 घंटे के सांकेतिक अनशन पर बैठ गई। क्रमिक अनशन के तहत इतवार को भी एक और टीम 24 घंटे के अनशन के लिए धरने का क्रम जारी रखेगी।
आउट सोर्सिंग के तहत भर्ती स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित करने और भविष्य में आउट सोर्सिंग पर पाबंदी लगाने, आशा बहुओं को कर्मचारी का दर्जा देने और एनआरएचएम के हटाये गये अस्थाई कर्मचारियों की बहाली जैसी मांगों को लेकर स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का आंदोलन चुनावी सीजन में राज्य सरकार के मेहरबान रवैये को देखते हुए तेजी पकड़ चुका है। धरने के बाद आंदोलन के नये चरण में आज से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। शनिवार को पहले दिन डाॅ. हाशिम अंसारी, डाॅ. सहन बिहारी, महेंद्र द्विवेदी, हेमलता तिवारी और खैरुन्निशा 24 घंटे के अनशन पर बैठे। अनशन के दौरान अन्य साथियों के साथ सत्याग्रही नारेबाजी भी करते रहे।

Leave a comment