10orai03 10orai04उरई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस की छीनाझपटी के बीच बाल एवं महिला विकास विभाग के डाॅयरेक्टर का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपने ढंग की नारेबाजी की। आंगनवाड़ियों ने कहा कि मोदी गददी छोड़ो, बेचो चाय जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए उन्होंने अखिलेश तुम होश में आओ, सैफई जाकर भैंस चराओं के नारे लगाये।
नियमितीकरण और राज्य कर्मचारी का दर्जा हासिल करने के लिए आंदोलन छेड़े हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के तेवर दिन प्रतिदिन जोशीले होते जा रहे। पुलिस को इसे देखते हुए काफी सतर्कता दिखानी पड़ रही है। शनिवार को उनके प्रदर्शन के समय बड़ी संख्या में महिला पुलिस के साथ सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव और कोतवाल जेपी यादव कलेक्ट्रेट के आसपास मोर्चा संभाले हुए थे। जैसे ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने डायरेक्टर का पुतला निकाला, सीओ सिटी पुतला छीनने के लिए दौड़ पड़े। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से इस दौरान महिला पुलिस की जमकर छीना झपटी हुई। लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पुतले में आग लगाकर ही दम ली। बाद में कार्यकत्रियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी नारेबाजी की कि राह चलते लोग तक ठिठक कर उनकी नारेबाजी का मजा लेने लगे।

Leave a comment