कोंच-उरई। निकट भविष्य में होने बाले विस चुनाव के दृष्टिगत अन्य दलों की भंति कांग्रेस भी अपनी तलवारों को धार देने में लग गई है। कांग्रेस ने श्27 साल, यूपी बेहाल्य का नारा देकर गैरकांग्रेसी सरकारों की लानत मलानत करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस आम लोगों और किसानों में पैठ बढाने के लिये नई स्कीम लेकर आई है जिसके मुताबिक अगर यूपी की सत्ता में आये तो किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ किया जायेगा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अभियान को पंख देने के लिये यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चतुर्वेदी ने कहा कि गैरकांग्रेसी सरकारों ने यूपी को बदहाली की अंधी गार में धकेल दिया है। सपा और बसपा ने प्रदेश को लूटने के अलावा और कुछ भी नहीं किया है, आज किसान बर्बाद हो चुका है और कर्ज के बोझ को सहन नहीं कर पाने के कारण आत्महत्यायें कर रहा है। बुंदेलखंड की खनिज संपदा दोनों हाथों से लूटने का काम इन दलों ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन जातिवादी, वर्गवादी और सांम्प्रदायिक दलों से छुटकारा पाने के लिये उतावली है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश भर में अभियान चला कर किसानों के घर घर जाकर किसान मांग पत्र भरवाने का काम कर रही है जो राहुल के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाये जायेंगे और पीएम से कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य का करो हिसाब की मांग करेंगे, यदि नहीं करते हैं तो कांग्रेस की सरकार बनने पर इन मुद्दों पर काम किया जायेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुर्जर, महेश तिवारी पिरौना, प्रभूदयाल गौतम, हाजी सेठ नसरुल्ला, प्रियाशरण नगाइच, प्रमोद शुक्ला, मोहम्म्द अहमद, लालप्रताप, अखिल वैद, अनिल पटैरया, राघवेन्द्र तिवारी, अमित रावत, रवि गौतम विरगुवां, सचिन शुक्ला, विपिन गुर्जर, ललित कुशवाहा, अजय बरार, कुंदन आदि मौजूद रहे।






Leave a comment