cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकुठौंद-उरई। मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से नीचे बैठी महिला की दबकर मौत हो गई। छज्जे में पास में ही बंधी एक भैंस भी दब गई। उसे भी दम तोड़ना पड़ा।
ग्राम हसनपुर में हुई इस घटना के मुताबिक छत का छज्जा काफी दिनों से कमजोर था लेकिन घरवाले उस पर गौर नही कर रहे थे। छज्जा जिस दरवाजे पर लगा था उसके बाहर जानवरों का बाड़ा था। छज्जे के ही नीचे कीमती भैस भी बंधी थी। भारी भरकम छज्जा कमजोर होने से इतनी तेजी से नीचे गिरा कि महिला को भागने का मौका भी नही मिल पाया। वह और उसकी भैंस दोनों ही छज्जे के नीचे दब गये और उनकी मौत हो गई।

Leave a comment