उरई। कोंच रोड पर एक पेट्रोल पंप से पानी की मिलावट का संदेह होने के बाद पेट्रोल भरवाने आये ग्राहक ने बबाल काट दिया।
उसने तमाम अधिकारियों को पेट्रोल पंप के खिलाफ फोन कर दिये जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप मौके पर पहुंचे उन्होंने अपने सामने तीन बोतलों में पेट्रोल के नमूने लिए जिनमें पानी भरा था। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक तनाव मे आ गये। अधिकारियों और खासतौर से पूर्ति विभाग के निरीक्षकों का पेट्रोल पंप मालिकों से दांतकाटे का रिस्ता बन जाता है। इसलिए वे उनसे बेवफाई की हिम्मत जुटा नही सकते।
इस मामले में भी यही हुआ पूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप काफी देर तक इस उधेड़बुन में लगे रहे कि क्या किया जाये क्या न किया जाये लोग भी संतुष्ट हो जाये और सेठ जी पर भी कोई आंच नही आये। इसके लिए उन्होंने सीनियर अधिकारियों से भी अपने ढंग से ऐसी पैरवी की कि मिलावट करने वाला सेठ दूध का धुला बेचारा साबित हो जाये जिससे उच्चाधिकारियों को भी उसके साथ हमदर्दी हो गई। पूर्ति निरीक्षक को इस कवायद में मेहनत तो बहुत करनी पड़ी लेकिन आखिरी में उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक सेठ का संकट निवारण कर ही दिया।






Leave a comment