cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngरामपुरा-उरई। दीवाली नजदीक आने से कच्चे घर को लीपने की व्यवस्था के लिए बीहड़ी क्षेत्र में महिलायें टीलों से मिटटी खोदने में जुटने लगीं हैं जबकि इस रिस्की काम मे हर साल कई महिलाएं टीले के नीचे दबकर जान गंवाने को मजबूर होती रहती हैं।
सोमवार को जाजेपुरा में चार महिलाएं टीला खोदने गई थीं। इस दौरान टीला अचानक धंसक गया। जिसके मलबे में ममता (32वर्ष) पत्नी शशिकपूर दबकर दफन हो गई और मौके पर ही उसकी जान चली गई। उसकी तीन अन्य सहेलियां हादसे में घायल हुई हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

Leave a comment