cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की स्थानीय बैठक डाॅ. अंबेडकर सांस्कृतिक संस्थान में प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र कुमार के मुख्यातिथ्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उजागर लाल दोहरे की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक का संचालन सुंदर सिंह शास्त्री ने किया। इसमें 24 सितंबर को पूना पैक्ट दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ के झूलेलाल पार्क में आयोजित होने जा रही पांच लाख लोगों की आरक्षण के समर्थन में विशाल हल्ला बोल महारैली मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने की चर्चा की गई।
बैठक में जिला इकाई का पुनर्गठन कर नये पदाधिकारी नियुक्त किये गये और पिछड़ा व युवा विंग को भी संगठित किया गया। इसके मुताबिक आरजी वर्मा व प्रवेंद्र पाल सिंह संरक्षक, चै. सुदंर सिंह शास्त्री संयोजक, मनीष कुमार निरंजन अध्यक्ष, श्रद्धानंद सिंह सिकरवार महासचिव, विनोद सिंह गौतम सचिव, डाॅ. गोविंद कुमार सुमन प्रवक्ता, रामप्रकाश गौतम मीडिया प्रभारी, अरविंद कुमार दोहरे कोषाध्यक्ष, महेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार दोहरे नगर अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विंग में अध्यक्ष पे्रमकुमार कुशवाहा और महासचिव बलवान सिंह पाल, युवा विंग में विनय गौतम संयोजक, मिथुन कुमार अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में डालचंद्र वर्मा, केके शिरोमणि, मिस्टर सिंह, बृजेश गौतम दोहरे, दीनदयाल श्रीवास, सिद्धार्थ, उदयवीर, संपूर्णानंद, जितेंद्र भास्कर आदि को स्थान दिया गया है।

Leave a comment