जालौन-उरई । घरेलू मामले को लेकर देवर व ससुर द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने केातवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआ निवासी श्रीमती पूजा देवी पत्नी बृजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका देवर विशेष उससे ठीक तरह से बात नहीं करता है। इसके साथ ही आए दिन वह किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा करता रहता है। सोमवार को भी वह किसी बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर देवर व ससुर राजाराम व नाथूराम ने उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a comment