जालौन-उरई। बकरीद व बुढ़वा मंगल का पर्व नगर व तहसील क्षेत्र में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। एक ओर जहां मुस्लिम भाईयों ने मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन व शांति की दुआऐं मांगी। तो वहीं, दूसरी ओर हनुमान भक्तों ने मंदिरों पर भंडारे का आयोजन किया। पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। कोतवाली प्रभारी ने सभी मंदिरों व मस्जिदों में भ्रमण कर पल, पल की जानकारी ली। 01-bakreed-par-gale-milte-bachche
मंगलवार को बकरीद व बुढ़वा मंगल का पर्व एक ही दिन होने से प्रशासन काफी सतर्क रहा कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए। परंतु नगर पहले से ही सद्भावना का माहौल रहा है। जो इन दोनों पर्वों पर भी देखने को मिला। एक ओर जहां मुस्लिम भाई मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन, सुकून व शांति की दुआऐं मांगते नजर आए। तो वहीं, दूसरी ओर हनुमान मंदिरों पर ‘पवन पुत्र हनुमान की जय’ के जयकारे के साथ हनुमान भक्तों का सुबह से ही दर्शन प्रारंभ हो गया था। मंदिरों में सुबह से ही घंटे व घड़ियालों की आवाजें आने लगी थी। नगर में सर्वप्रथम ईदगाह में कारी उवैश साहब द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद मदरसा वाली में मस्जिद में कारी उजैर साहब, जामा मस्जिद में मौलाना अलकमा, तकिया वाली मस्जिद में मौलाना साबिर साहब द्वारा बकरीद की नमाज अदा कराई गई। तो वहीं, नगर के ऐतिहासिक व प्राचीन बिरिया वाले हनुमान मंदिर, पेट्रोल पंप वाले हनुमान मंदिर, फाटक वाले हनुमान मंदिर व प्राचीन पतंगेश्वर हनुमान मंदिर, बालाजी महाराज मौन साधना केंद्र पर हजारों की संख्या में भक्तगण दर्शन के लिए पहुंचे। बकरीद की नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानियां दी।

 

 

02-biriya-khaere-mandir-par-bhandara

 

तो वहीं, मंदिरों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बताते चलें, बकरीद का त्योहार अपनी प्यारी से प्यारी चीज को कुर्बानी देने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन अल्लाह ने हजरत इब्रहीम अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने के लिए कहा था। तो वहीं, बुढ़वा मंगल को लेकर प्रचलित है कि इसी दिन हनुमान जी सीताजी के लंका में होने की सूचना प्रभू श्रीराम को दी थी। जिस पर उन्होंने हनुमान को अपना सबसे बड़ा भक्त होने का आशीर्वाद दिया था। माना जाता है इस दिन जो भी अपनी मनोकामना लेकर हनुमान जी के पास पहुंचता है वह उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। उक्त दोनों त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क रहा। पूरे दिन एसडीएम शीतला प्रसाद यादव, सीओ अरूण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, चैकी प्रभारी मनोज सैनी अपने हमराहियों के साथ नगर के मंदिरों पर मस्जिदों पर गश्त करते नजए आए। प्रशासन की सक्रियता से कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं आई।

Leave a comment