cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कस्बा कालपी में स्व. वीरेंद्र सक्सेना की स्मृति में आयोजित संडे लीग फुटबाॅल टूर्नामेंट का उपजा के तहसील अध्यक्ष राजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूंद का जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण स्थान है जितना पढ़ाई का। उन्होंने कहा कि खेलकूंद से शारीरिक सेहत भी संवरती है और नतीजतन मानसिक बौद्धिक विकास भी होता है।
पहले दिन पहले मैच में बंुदेलखंड फुटबाॅल टीम और इंडियन फुटबाॅल टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। जिसमें जोरदार शुरुआत करते हुए बुंदेलखंड टीम के खिलाड़ियों ने 1-0 से इंडियन टीम के खिलाड़ियों को हरा दिया। दूसरे मैच में हसीन आजाद और इलेविन टाइगर टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पहला हाफ बराबर रहा।
इस अवसर पर प्रवीण सक्सेना, ताहिर खान मीडिया प्रभारी, शंकर गुप्ता, नरेंद्र यादव, खालिद अंसारी, वसीम अंसारी, शमशुल, कमल सैनी, बरकत अंसारी, निजाम आदि खेल विशेषज्ञ मैदान में मौजूद रहे।

Leave a comment