उरई। ग्राम रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन छेड़ दिया है। इसके तहत सोमवार को उन्होंने पेन डाउन हड़ताल कर डाली। इस दौरान डीएम कार्यालय के माध्यम् से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
अस्थाई तौर पर भर्ती किये गये सभी संवर्ग चुनावी सीजन में नियमितीकरण के लिए अड़े हुए हैं। सरकार का नरम और सभी को कृतार्थ करने वाला रुख उनके मनोबल में इजाफे का कारण बना हुआ है। इसलिए तदर्थ कर्मचारियों में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनों का तांता लग गया है। ग्राम रोजगार सेवक भी इसमें पीछे नही रहना चाहते।
नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट में धरना आयोजित किया। धरने के दौरान सभा भी हुई जिसमें वक्ताओं ने साबित किया कि वे कितनी अहम जिम्मेदारी को पूरा करते हैं। उन्होनें गांवों में विकास योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए कमोवेश हर पंचायत में बेहतर कार्य किया है। ऐसे में पंचायत स्तर के विकास कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पंचायत मित्रों का नियमितीकरण आज के समय की जरूरत है। ग्राम पंचायत संघ के प्रभारी दर्शन सिंह चैहान ने बताया कि जिला स्तर के प्रदर्शन से सुनवाई न होने पर 19 सितंबर को लखनऊ में एक दिन का हंगामी धरना बहरी सरकार को जगाने के लिए किया जायेगा।






Leave a comment