cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने में असफल युवक ने बालिका के साथ गंभीर छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलिसिले में बाहर जाता है। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे उसकी 11 वर्षीय बेटी पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गई थी। तभी गांव का ही विशंभर सिंह वहां पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इतना ही नहीं उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। परंतु बेटी के विरोध करने तथा चीखने चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों को वहां आता देख उक्त युवक वहां से भाग निकला। इतना ही नहीं भागते समय किसी से शिकायत करने पर उसने जान से मारनेे की धमकी भी दी। शाम को जब वह काम से वापस आया तो बेटी ने उसे घटना की सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की। वहीं, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment