14orai07उरई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां स्थाईकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर अपना आंदोलन लगातार जारी रखे हुए है। उनका जोश देखते ही बन रहा है। अपनी मांगों की ओर सरकार का प्रभावी ढंग से ध्यानाकर्षित कराने के लिए सरकार की फजीहत के रोज अनूठे तरीके वे दिखा रही हैं।
इसके तहत बुधवार को कार्यकत्रियों ने थाली और चम्मच बजाकर अपने ढंग से चार घंटे तक कलेक्ट्रेट परिसर को गुलजार रखा। उन्होंने कलेक्ट्रेट का कोना-कोना चम्मच से थाली बजाते हुए छाना। आंगनवाड़ियों के इस अनोखे प्रदर्शन की वजह से लोगों की भीड़ लगी रही।
प्रदर्शनकारी आंगनवाड़ियों ने डाॅयरेक्टर के नाम पर जिले में एक सीडीपीओ द्वारा की जा रही अवैध उगाही पर भी चींख-चींख कर गुस्से का इजहार किया। जिले भर की हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकायें प्रदर्शन में शरीक थीं।

Leave a comment