cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। अज्ञात चोरों घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी का टायर चोरी कर ले गए। तो वहीं, एक दूसरी घटना में पेड़ टूटकर गिरने से उसके नीचे खड़ी बोलेरो क्षतिग्रस्त हुई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैठगंज निवासी अरूण कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बोलेरो गाड़ी रात्रि में घर के बाहर खड़ी कर दी थी। रात्रि में ही अज्ञात चोर उसकी गाड़ी के पिछले टायर खोलकर ले गए। उधर, एक अन्य घटना में मोहल्ला चिमनदुबे निवासी जब्बार खान ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर एक पेड़ के नीचे उसकी बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। तभी अचानक पेड़ टूटकर उसकी गाड़ी पर गिर गया। जिससे उसकी गाड़ी क्षति ग्रस्त हो गई।

Leave a comment