जालौन-उरई। हिन्दी दिवस को लेकर विद्यालयों में गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर रामश्री मैमोरियल एकेडमी में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षक जावेद अख्तर द्वारा छात्रों को राष्ट्रभाषा के प्रयोग के वैज्ञानिक कारण, स्वर उच्चारण तथा भाषा शैली के संबंध में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा ही नहीं बल्कि मातृभाषा भी है। इसलिए हमें हिंदी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए हिंदी का व्यवहारिक रूप से भी अधिकाधिक प्रयोग करें। उन्होंने शिक्षकों से अपल करते हुए कहा कि स्वयं के साथ ही बच्चों को भी राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जागरूक किया जाए। पढ़ने-लिखने में अपने बच्चों को आंग्ल भाषा के ज्ञान के साथ राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक किया जाए। अपने देश में राष्ट्रभाषा हिंदी के स्थान पर विदेशी भाषा अंग्रेजी हावी हो रही है। इसलिए राष्ट्रवासियों को अपनी मातृभाषा के लिए जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस जैसे आयोजनों का होना आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ द्वारा भी छात्र, छात्राओं को ‘हिंदी दिवस’ को लेकर तमाम जानकारियां दी गईं। तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रबंधक अनिल पुरवार सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ व छात्र, छात्राऐं उपस्थित रहे।







Leave a comment