02-blo-ki-meeting-lete-sdmजालौन-उरई। 15 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कराना सुनिश्चित करें। बीएलओ तथा पदाभिहित अधिकारी ग्राम सभा के समक्ष मतदाता सूची को पढ़ेंगे। तत्पश्चात् उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर सहित सूची को वीआरसी कार्यालय में जमा करें। यह निर्देश उपजिलाधिकारी ने 220 कालपी विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों को तहसील सभागार में बैठक के दौरान दिए।
220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारियों की एक बैठक उएपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उपजिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ एवं पदाभ्ज्ञिहित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 15 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन कराना सुनिश्चित करें। बीएलओ तथा पदाभिहित अधिकारी ग्राम सभा के समक्ष मतदाता सूची को पढ़ेंगे। तत्पश्चात् उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर सहित सूची को वीआरसी कार्यालय में जमा करें। इसके उपरांत संक्षिप्त पुनरीक्षण में दावे एवं आपत्तियां 31 अक्टूबर तक प्राप्त किए जाऐंगे। पुनरीक्षण की विशेष तिथियों 18 सितंबर, 25 सितंबर, 9 अक्टूबर व 23 अक्टूबर को सभी बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रीय बूथों पर बैठकर फार्म 6, 7, 8 व 8 ए जमा करेंगे। तदुपरांत सभी दावे एवं आपत्तियां सभी बीएलओ प्रत्येक दशा में वीआरसी कार्यालय में जमा करें। निर्धारित तिथि के अंतर्गत कार्य पूरा न होने पर संबंधित बीएलओ पदाभिहित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment