14-konch-01कोंच-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाॅक नदीगाॅव ईकाई द्वारा एम.एस.डी. महाविद्यालय तीतरा के बी.टी.सी. हाॅल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठि एवं सेा निवृत्त शिक्षक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता की वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने तथा मुख्य अतिथि रही एम.एल.सी. रमा निरंजन अन्य अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन छुन्ना बिरगुआं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचन्द्र निरंजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय शिक्षक नेता युद्धवीर कंथरिया संरक्षक रामराजा द्विवेदी प्रदेशीय मंत्री महेन्द्र सिंह भादिया जिला मंत्री संजय दुबे पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता रामशंकर छानी मनीष समाधिया प्राधानाचार्य सिमिरिया इण्टर काॅलेज शिवप्रसाद निरंजन बब्बू मास्टर विद्या सागर मिश्रा शैलेन्द्र कुमार बाबले बृजेनद्र राजपूत सोम त्रिपाठी कदौरा राममोहन वाजपेयी आदि। आयोजन का सफल संचालन किया प्रेमनारायण निरंजन ने। गोष्ठी को समबेधित करते हुये मुख्य अतिथि रमा निरंजन ने कहा शिक्षक समाज में पूज्य होता है शिक्षक का दर्जा बहुत ऊँचा है। इसलिये शिक्षक अपनी गरिमा बनाये रखे और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रियता दिखायें जहाॅ तक आने वाली बाधाओं की बात है तो हम लोग आप के साथ है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन ने कहा शिक्षा के उन्नयन में जहाँ अध्यापक की भूमिका महत्वपूर्ण है वही अभिभावक की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है दोनो अपनी जिम्मेदारी निभाये तो शिक्षक का उन्नयन हो सकाता है। शिवप्रसाद निरंजन ने कहा शिक्षा का उन्नयन हो सकता है। शिव प्रसाद निरंजन ने कहा शिक्षा वह जो समाज और देश को आगे बढ़ाये। अध्यक्षता करते हुये पूर्व प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने कहा शिक्षा का मतलब सीधा सा है अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करना सभी अपने दायित्वों का पालन करें शिक्षा का उन्नयन होने लगेगा। वक्ताओं के उद्बोधन के पूर्व रणवीर सिंह उर्फ पंजाब सिंह राजेन्द्र सोनी कृष्णकांत वाजपेयी अध्यक्ष अजय सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेमचनद्र निरंजन मंत्री शैलेन्द्र कमार निरंजन उपवन कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार दिवराटी उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर महेन्द्र कुमार सिंह सुबोध कुमार राजेश कुमार उपमंत्री दीपक पटेल आरिफ हुसैन विवेक कुमार हरीशंकर अरविन्द्र कुमार मनीष कुमार कौशेलेन्द्र सिंह निरंजन दया सागर प्रजापति आत्माराम अनिल निरंजन शैलेन्द्र निरंजन शीलू अरविन्द्र निरंजन आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ए.बी.एस.ए. नदीगाॅव अस्वस्थ्यता के कारण आयोजन में उपस्थित नहीं हो सके।
इन शिक्षको को किया गया सम्मानित
बलराम ओझा नारायण सिंह बाबू खाॅ फूलचन्द्र प्रजापति शैलेन्द्र बाबू आशाराम उपाध्याय रामप्यारे सूरज सिंह उमाशंकर राजपूत वीरेन्द्र सिंह मानसिंह सीताराम शर्मा मूलचन्द्र रामबाबू शिवचरन लाल जयराम संतोष कुमार शर्मा आदि।

Leave a comment