कोंच-उरई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छानी में शिक्षा ग्रहण करने वाली कक्षा 8 की छात्रा ने अपना व अपने परिवार व गुरुजनो का नाम जनपद में रोशन कर दिया। मालूम हो कि छानी निवासी रोशनी कुशवाहा ने विज्ञान संघ गोष्ठी में जिला में टाॅपर रही साथ ही इस होनहार छात्रा को विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन द्वारा सम्मानित किया गया। जिससे विद्यालय परिवार व परिवारी जनो में एक उत्साह की झलक देखी गई।







Leave a comment