15orai02 15orai03उरई। पूरे शहर में विद्युत सप्लाई के लिए अंडर ग्राउंड केबिल का जाल फैलाया जायेगा। बिजली विभाग में ढांचागत् अपग्रेडेशन की इस बड़ी कार्रवाई की औपचारिक शुरूआत पूरे हिंदू विधि-विधान से सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने किया। हालांकि इस अवसर पर मौजूद सपा के कई मुसलिम कार्यकर्ता और विद्युत विभाग के कर्मचारी असहज स्थिति महसूस कर रहे थे। आम लोगों ने हिंदू राष्ट्र की भावना के अनुरूप सरकारी काम को धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपादित कराने की सपा में भी जारी परिपाटी को खुले दिल से सराहा।
शहर मे अंडर ग्राउंड विद्युत सप्लाई केबिल बिछाने के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। बताया गया है कि इसमें काफी मार्जिन है। निरापद व्यवस्था के लिए गहराई में केबिल बिछाने के मानक है लेकिन ठेकेदार इंजीनियरों की शह से आधा-एक फिट का गहरा गढढा करके काम की इतिश्री करने का मंसूबा बांधे हुए हैं। जिससे अगर ओवरलोड ट्रक के कारण सड़क धंसक जाने अथवा जरा सी खुदाई होने पर केबिल बाहर आ जाने की स्थिति में करंट कितना कहर ढा सकता है इसका अंदाजा लगाना सिहरन पैदा करने वाला है।
विद्युत वितरण उरई वृत्त के अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद ने बताया कि अंडर ग्राउंड लाइन से जर्जर तारों के कारण होने वाले हादसों पर विराम लग जायेगा साथ ही अंडर ग्राउंड लाइन में फाल्ट की गुंजाइश बहुत कम रह जायेगी। उन्होंने कहा कि नबवंर 2016 तक यह कार्य पूरा कर दिया जायेगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत महसूस होगी।

Leave a comment