cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नदीगांव थान क्षेत्र में ग्राम कुरचैली स्थित हेमका देवी के मंदिर का दानपात्र चोर को हजम नही हुआ। पुलिस ने दानपत्र के साथ उसे दबोच लिया। चोरी के साथ-साथ उस पर पुलिस ने तमंचा भी लगा दिया तांकि भविष्य में वह भगवान के घर में कारगुजारी दिखाने की हिम्मत न दिखा सके।
बुधवार को कस्बा लहार निवासी सुरेश उर्फ राजू ग्राम कुरचैली के मंदिर में दान पेटी को चोरी से उठाकर निकल गया था लेकिन इसी दौरान किसी ग्रामीण की उस पर निगाह पड़ गई। उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पीछा करके आनन-फानन में उसे पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी मिले। वह जिस बजाज सीटी-100 मोटर साइकिल से भाग रहा था पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया।

Leave a comment