cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अवैध खनन पर सीबीआई जांच की तलवार लटकने से जिले के अधिकारियों और पुलिस में शराफत टपक कर बहने लगी है। जोल्हूपुर कालपी नेशनल हाइवे को अवैध खनन से भरकर आने वाले वाहनों का गढ़ माना जाता है। पुलिस अपनी नेक-नीयति का सबूत देने के लिए इस रोड पर धड़ल्ले से मौरंग ट्रक पकड़ने में जुट पड़ी है।
कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर ने पुलिस की कानून से बफादारी का सबूत देने के लिए बुधवार को पांच मौरंग भरे ट्रकों को पकड़ा। उनके खिलाफ चोरी की मौरंग रखने का मुकदमा लिखने के अलावा सड़क खोदने का दोषी ठहराकर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इस मामले में पकड़े गये ड्राइवरों में रमेश पाल निवासी दीवारी थाना गजनेर जिला कानपुर देहात, गंगाराम निवासी छतरा थाना महाराजगंज जिला फैजाबाद, राजा अनुरागी निवासी ग्राम बेरी थाना कुरारा जिला हमीरपुर, प्रेमकुमार निवासी सचेंडी जिला कानपुर नगर और शैलेंद्र कुमार यादव भवानीदीन पुरवा थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात।

Leave a comment