उरई। बस्ती से स्थानांतरित होकर आये अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आज यहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। सन् 2014 में राजेश कुमार सिंह जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री सिंह को प्रशासनिक सेवाओं का लंबा अनुभव है। उन्होंने नायब तहसीलदार के रूप में सेवा की शुरूआत की थी। बाद में वे लगातार पदोन्नत होते हुए एडीएम की कुर्सी तक पहुंचे। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर देने और डीएम के निर्देशों को निष्ठा पूर्वक पालन करने को अपनी प्राथमिकता बताया।







Leave a comment