उरई। पिता ने अपनी 19 वर्षीया पुत्री के साथ रेप करके गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव यमुना में फेक दिया। मृतका के मामा ने थाने में इस मामले की तहरीर दी है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में तीन दिन से लापता राजेश राजपूत की बेटी सीता (19वर्ष) का शव पास में यमुना नदी में बहता मिला। इसी बीच सीता का मामा संदीप निवासी केसरीपुर थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात अपने बहनोई के घर भांजी के लापता होने की खबर पर आ गया था। उसे गांव वालों ने सीता के मरने की हकीकत बताई जिसके बाद उसने अपने बहनोई के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आरोपी फरार हो गया है।







Leave a comment