उरई। गृह कलह के बाद शराब के नशे में पति ने पत्नी को गोली मार दी जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने इस मामले को लेकर पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया है।
शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले मोहित परिहार की बुधवार की रात अपनी पत्नी उमा (24वर्ष) से कहासुनी हो गई। शराब के नशे में होने से मोहित का गुस्सा इस कदर भड़का कि वह अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और उमा को गोली मार दी। जिससे उमा के प्राण पखेरू उड़ गये। घटना के बाद मोहित फरार हो गया।
इसी बीच खबर पाकर सीता के पिता सीताराम भदौरिया निवासी इटाइल थाना मौ जिला भिंड आ गये। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन के लिए उनकी लड़की को ससुराल में काफी दिनों से उत्पीड़ित किया जा रहा था। इसी लालच में उसकी जानबूझकर गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने मोहित के अलावा उसकी मां राजेश्वरी और बहन रश्मि को भी दहेज हत्या में नामदर्ज करा दिया है।







Leave a comment