15orai06सिरसाकलार-उरई। गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई उज्जवला गैस कनेक्शन योजना में लोगों से चार सौ रुपये कनेक्शन देने के ऐठे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब इस पर आपत्ति की तो डीलर उनसे ऐठ पड़ा और धमकी देने लगा।
उज्जवला योजना के तहत गरीबी की रेखा के नीचे के परिवारों को आज यहां गैस कनेक्शन दिये गये। इनमें खड़गुई मुस्तिकिल की चंद्रावती पत्नी वकील, मीरा देवी पत्नी लल्ला बाबू, मीरा देवी पत्नी फूलसिंह, राजबेटी पत्नी रामनारायण और श्रीपाल ने कनेक्शन लिये। जबकि जरारा में मिथला पत्नी मानसिंह, राजवती पत्नी राजपाल, रंजना देवी पत्नी सतीश, जयकुमारी पत्नी रामलखन आदि ने कनेक्शन लिये।
सभी कनेक्शन धारकों से 100-100 रुपये फार्म के और 300-300 सौ रुपये अन्य खर्चे के वसूले गये। जब गैस डीलर से कहा गया कि कनेक्शन पूरी तरह मुफ्त देने का प्रावधान है फिर पैसे क्यों वसूले जा रहे हैं। तो उसने डपटते हुए कहा कि चुपचाप पैसे निकालते जाओं। अक्ल की बदहजमी हो रही हो तो मुझे इलाज करना आता है। उसके खौफनाक तेवर देखकर आपत्ति करने वालों को सहम जाना पड़ा।

Leave a comment