उरई। ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने जालौन के खंड विकास अधिकारी पीएस चंद्रोल को हटाने की मांग को लेकर आज जिले भर में काली पटटी बांधकर कार्य किया। कर्मचारी नेताओं हरीश कुमार राठौर, प्रमोद सोनी, छेदालाल दोहरे, हरेंद्र सेंगर, मनोज कुमार गौतम आदि ने चेताया कि अगर पीएस चंद्रोल को उनके भ्रष्ट और दमनकारी कारनामों के बावजूद संरक्षण देना बंद न किया गया तो कर्मचारियों का आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा।







Leave a comment