उरई। कुठौंद क्षेत्र के एक दुर्दांत अपराधी ने डमी को अपने नाम से जेल में दाखिल करा दिया और खुद बाहर रहकर ताबड़तोड़ वारदातें करता रहा। उसी के गांव के लोगों ने जब जिला जज से इसकी शिकायत की तो पूरा रहस्य उजागर हुआ। बताया जाता है कि इस मामले में डमी को दुर्दांत अपराधी के नाम से अदालत के सामने प्रस्तुत करने वाले वकील और डमी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। लेकिन अभी पूरा ब्यौरा नही मिल पाया है।







Leave a comment