कोंच-उरई । नगर में थ्री व्हीलर्स का बेतरतीब चालन कोई नई बात नहीं है। नाबालिग बच्चों के हाथों में थमे इनके स्टेयरिंग हमेशा दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आते हैं। आज ऐसा ही एक आपे चंदकुआ चौराहे के पास सीओ रुक्मिणी वर्मा के हत्थे चढ गया जिसका स्टेयरिंग बिना ड्राइविंग लाइसेंस धारक नाबालिग के हाथों में था और उससे वहां जाम लग रहा था। उस आपे में काफी तेज आवाज में डेक भी बज रहा था। सीओ ने उसे रोक कर कागज मांगे तो ड्राइवर फीरोज अली बगलें झांकने लगा। सीओ ने उक्त आपे नं. यूपी 93 टी 2783 को ले जाकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया और 207 में उसे सीज करवा दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a comment

Recent posts