उरई। विवाह समारोह में शामिल होने गये मेहमान की बाइक गेस्ट हाउस से पार हो गई।

मोहल्ला बघौरा निवासी राजकुमार पुत्र मंगली एक विवाह समारोह में जालौन गये थे। कार्यक्रम अभिनंदर गेस्ट हाउस में आयोजित था। उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी और गेस्ट हाउस के भीतर चले गये लौटे तो बाइक गायब मिली। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Leave a comment