
उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई । मृतक की सोमवार को बारात जानी थी । वह अपनी शादी के कार्ड बाँटने बाइक से भाई को साथ ले कर निकला था ।
बस्तेपुर के पास बाइक से जा रहे सगे भाइयों को अज्ञात ट्रक ने रौंदा डाला । हादसे के बाद रफ़्तार तेज करके ट्रक भाग निकला । इसमें रमाकांत कुशवाहा(26वर्ष) पुत्र मकरंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा उसका छोटा भाई संदीप कुमार (24वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया ।
संदीप ने बताया कि उसके भाई की 2 दिन बाद शादी थी । हादसे की खबर मृतक के घर पहुँचते ही रमाकांत के परिजनों की खुशियां मातम में बदल गयीं । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को सीलबंद कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक की तलाश की जा रही है ।





Leave a comment