उरई । सिरसाकलार थाना क्षेत्र में नलकूप पर सो रहे वृद्ध को  अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया ।

विवरण के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के सरैनी गाँव में  70 वर्षीय दयाराम पाल शुक्रवार को रात में अपने नलकूप पर सो रहे थे । रात लगभग 1 बजे अज्ञात लोगों ने उनको दबोच कर कुल्हाड़ी से  सिर में कई वार कर डाले  । सिर फटने के साथ साथ उनके गले व कान में भी कई जख्म हो गए ।

बाद में जब घर वालों को जानकारी हुई तो वे उन्हे फौरन अस्पताल ले गए । हालत नाजुक होने के कारण उन्हे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया ।

 

 

Leave a comment