
उरई । किसी को मूर्ख कहने से बखेड़ा खड़ा हो जायेगा । कोई अपने को मूर्ख कहा जाना नहीं सह सकता , वह हत्थे से उखाड़ जायेगा लेकिन साल में एक एसा भी दिन आता है जब स्वनामधन्य हस्तियाँ भी महा मूर्ख की उपाधि हासिल करने में महसूस करती हैं । होली की परवा के ऐसे दिन प्रति वर्ष की परम्परानुसार इस वर्ष भी जय मातेश्वरी समिति के तत्वावधान में गुरुवार को माहिल तालाब पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता प्रख्यात कवि यज्ञदत्त त्रिपाठी ने की , मुख्य अतिथि कैलाश पाठक रहे ।
जय मातेश्वरी समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवराम दीक्षित और अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित भी उपस्थित रहे ।
जालौन से पधारीं कवियत्री नीलम कश्यप ने सरस्वती वंदना के साथ इस मौके की खास काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया जिसमें दिग्गज कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया । बामौर से पधारे हरनाथ सिंह , रवीन्द्र शर्मा जालौन , सावित्री शर्मा , रवि शंकर मिश्र , शफ़ीकुर्रहमान कश्फी, मंजू तिवारी , विनोद गौतम ,राम गोपाल प्रजापति , वीरेंद्र तिवारी , अनुज भदौरिया , संतोष साहू , राज कुमार शर्मा , विवेकानन्द श्रीवास्तव , के के निगम , कुमार गुप्त , महेश प्रजापति , ओमप्रकाश , रामोंदेवी ,सृष्टि सोनी आदि ने हास्य व्यंग के इस अखाड़े का मोर्चा शानदार ढंग से सम्हाला । सत्यपाल शर्मा , जीतू शर्मा , सूर्य नारायण और राम प्रकाश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे ।




Leave a comment