कोंच-उरई । एलपीजी पंचायत ग्राम नरी के इंगिलिश मीडियम मॉडल प्राइमरी स्कूल में आदित्य भारत गैस के द्वारा आयोजित की गई जिसमें गैस एजेंसी के मैकनिक रमेशचंद्र द्वारा गैस के रिसाव एवं सुरक्षा के संबंध में ग्रामीण महिलाओं को अवगत कराया गया। पांच दर्जन से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लिया व जानकारी प्राप्त की। सरोज पटेल, मीरा, उमा, अंजना चतुर्वेदी, पार्वती, किशोरी, रहीमन, रजनी, अनीता, मीना, सुधा, सरला, आया, रूपादेवी, कोमल, संगीता, लक्ष्मी, सुखदेवी, मालती, रजनी राजपूत, पूनम, कामिनी आदि महिलाओं ने जानकारी ली। प्रधानाध्यापक रुचिर नायक, अखिलेश पटेल, प्रधानाध्यापिका कन्या पाठशाला नरी प्रीति खरे, चंद्रशेखर सोनी, अनूप बजाज, गोपालजी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अनिल वैद ने किया।

 

Leave a comment