कोंच-उरई । श्री बाल रामलीला समिति भुंजरया के तत्वाधान में जारी रामलीला का शुक्रवार की रात्रि श्रीराम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। गुरु बशिष्ठ ने प्रभु श्रीराम और माता जनकनंदिनी को सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर उनका राज तिलक किया और आरती उतारी। इसी के साथ रामलीला के वर्तमान महोत्सव का समापन हो गया। राम दरबार में चारों भाइयों और माता जानकी की सुंदर झांकी का दर्शन सैकड़ों लोगों किया तत्पश्चात् सभी पांचों मूर्तियों की विदाई कर दी गई। रामलीला समिति के संरक्षक धर्मेन्द्र यादव, अध्यक्ष दंगलसिंह यादव, मंत्री रणजीत यादव, सीताराम अमीन, रुचिर रस्तोगी, मनोज दूरवार, दीपक मिश्रा, रामकिशोर पुरोहित, राजेश्वरी यादव, पवन दांतरे, मृदुल दांतरे, महावीर लाक्षकार, अरुण वाजपेयी, दीपू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment