उरई । तीन दिन पहले मोटर साइकिल समेत नहर में गिरे युवक का शव पानी में उतराता मिला । उसके शव की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी । शव मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया ।

चाँदनी पुलिया के पास नहर में शव उतराता दिखने पर पुलिस को खबर की गई । सूचना मिलते ही कोतवाल संजय गुप्ता फोर्स ले कर मौके पर पहुंच गए ।  मृतक की पहचान कृष्णा वर्मा पुत्र कमलेश वर्मा निवासी चाँदनी के रूप में हुई ।

Leave a comment