
उरई । जालौन नगर के छत्रसाल ग्राउंड़ में सामूहिक मुस्लिम शादी सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदीप दीक्षित और विशिष्ट अतिथि के रुप में दीपू त्रिपाठी उरगाँव प्रदेश महामंत्री शिवपाल यादव फैन्स एसोसियेसन उपस्थित्त रहे ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में दीपू त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार हिन्दू और मुसलमानों को आपस में लड़ा कर दुबारा सत्ता मेंआना चाह्ती है । हम सब लोगों को इसका खुलकर मुकाबला करना पडेगा । उन्होने सांप्रदायिक शक्तियों की निर्णायक शिकस्त के लिए लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिता कर शिवपाल यादव के हाथ मजबूत करने की अपील की । प्रगतिशील सपा के नेताओं ने इस अवसर पर 13 नव दम्पतियों को नये जीवन की शुरुआत के लिए शुभ कामनायेँ दीं । रिंकू गुर्जर शेखपुरा और इकबाल मंसूरी भी उल्लेखनीय रूप से मौजूद रहे ।







Leave a comment