
माधौगढ़-उरई । तहसील परिसर में आमरण अनशन कर रहे अधिवक्तायों का रखा पानी होमगार्ड द्वारा पीने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर वकीलों ने होमगार्ड को धुन दिया।मामला बढ़ता देख एसडीएम ने फोर्स बुलवा लिया। होमगार्ड और बार संघ अध्यक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।जिस पर फिलहाल जांच चल रही है।
तहसील परिसर में एसडीएम मनोज सागर के खिलाफ वकील आंदोलित हैं। कोर्ट की कार्यवाही न चले और एसडीएम को हटाने को लेकर कालीप्रसाद राठौर और मानसिंग आमरण अनशन पर बैठे हैं,वहीं एसडीएम अपने न्यायालय में कोर्ट कर रहे थे। तभी माइक की आवाज आने से एसडीएम ने अपने सुरक्षा गार्ड नीतपाल सिंह को आवाज काम करवाने के लिए भेजा। थोड़ी ही देर में सुरक्षाकर्मी होमगार्ड न्यायालय से बाहर निकला और वहीं अधिवक्तायों के लिए रखे पानी को पीने लगा। जिस पर वकीलों ने आपत्ति दर्ज की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया।कि वकीलों ने होमगार्ड की जमकर धुनाई कर दी। मामले को बढ़ता देख एसडीएम ने पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस होमगार्ड को अपने साथ ले गईं। होमगार्ड ने पिटाई करने बाले बाक़ीलों के खिलाफ तहरीर दी है तो होमगार्ड के विरुद्ध बार संघ अध्यक्ष जितवार सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया है।
पूरे मामले पर बार संघ अध्यक्ष जितवार ने कहा कि होमगार्ड को जब पानी बर्बाद करने के लिए मना किया तो उसने अभद्रता करते हुए रायफल तान दी।
वहीं कोतवाल रामसहाय ने कहा कि पानी पीने के विवाद पर झगड़ा हुआ है। दोनों ओर से तहरीर दी गयी है। फिलहाल जांच चल रही है।







Leave a comment