
उरई । खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों पर काबू पाने के लिये सरकार की ओर से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है जिसमे इसी अभियान के अंतर्गत विजन पब्लिक स्कूल में टीकाकरण कैंप लगाकर बच्चों को टीका लगाया गया।
खसरा और रूबेला जैसी घातक बीमारियों से निजात पाने के लिए सरकार में राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की । इससे 09 माह से लेकर 15 साल तक के बच्चों को खसरा और रूबेला का टीकाकरण करके इन बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकेगा । सोमवार को लहरियापुरवा स्थित विजन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 200 से अधिक बच्चों का टीकाकरण कराया। इस दौरान प्रत्येक बच्चे को टीका लगा कर आधे घंटे तक अपनी निगरानी में रखकर डाक्टर ने उनको घर रवाना किया । वही जिला प्रशासन की ओर से बच्चों का सुरक्षित टीकाकरण हो सके इसको लेकर एक टीम गठित की गई थी जिससे किसी बच्चे में दवा का दुष्प्रभाव दिखाए दे तो उसे तुरंत 108 से जिला अस्पताल लाया जा सके । इस मौके पर विजन स्कूल की प्रधानाचार्य उपासना श्रीवास्तव,आरती गुप्ता, सुधा आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं ।







Leave a comment