जालौन-उरई । नगर में साप्ताहिक बन्दी बेअसर हो गयी है  । बन्दी के दौरान भी बाजार में दुकानें खुली रहती हैं । दुकानदारों में प्रशासन का कोई खौफ नही दिखता ।

नगर में सोमवार का दिन बाजार बन्दी के लिए निर्धारित है। पहले बाजार बंदी के दिन एक भी दुकान नहीं खुलती थी लेकिन अब धीरे- धीरे दुकानदार मनमर्जी की करने लगे  हैं  ।  इसके चलते बाजार बन्दी के दिन भी वे  दुकानें खोले रहते हैं वही प्रशासन निष्क्रिय नजर आ रहा है । दुकान पर काम करने वाले मजदूर परेशान हैं  जिन्हें छुट्टी के दिन भी मजबूरी में काम के लिए जाना पड़ रहा है।

Leave a comment