उरई । सड़क को विकास की मंजिल की पहली पायदान माना जाता है , वाबजूद इसके जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण मार्ग जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपेक्षा के कारण अभी तक ऊबड़ खाबड़ बने तरक्की के दावों का मुँह चिढ़ा रहे हैं ।

समाजसेवी सुशील माधव पाराशर ने बताया कि खकसीस-सिकरीराजा मार्ग की हालत जर्जर है । इसकी स्थिति नहीं सुधारी जा रही है जबकि इस मार्ग पर काफी आवागमन होता है । कई वर्ष पहले यह मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा खड़ंजा कराया गया था । हाल में कुछ हिस्से का डामरीकरण कराया गया लेकिन अभी भी एक हिस्सा कच्चा होने से स्थिति सुचारु नहीं हो पा रही है ।

उन्होने सांसद भानु प्रताप वर्मा से सड़क पक्की कराने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया था । उनके दखल पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता अभिनेश कुमार ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिख कर उक्त रोड स्वीकृत कराने का अनुरोध किया ।

Leave a comment