उरई । नगर पंचायत ऊमरी में विद्युत विभाग ने बकायेदारों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया । इस दौरान पहले काटे काटे गए जिन 20 लोगों ने फिर से कनेक्शन जोड़ लिए थे उनके ख़िलाफ़ एफ़ आई आर दर्ज करा दी गई ।

मंगलवार को अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता गौरव कुमार और उनकी टीम बलवीर ,छोटू राजावत आदि ने बकायेदारों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया । इसमें एक दर्जन बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए । 20 लोगों ने काटे कनेक्शन फिर से जोड़ लिए ।

जिनके कनेक्शन काटे गए उनमें कमरजहां, रामकिशोर ,रमाशंकर ,गंगाचरण,विजयशंकर,

अनीतादेवी , श्रीधर ,हरवंशलाल ,दीप  आदि शामिल रहे ।

Leave a comment