सिरसाकलार-उरई । मंगलबार को प्राथमिक विद्यालय जहटौली में खसरा रूबेला का टीकाकरण कार्यक्रम हुआ जिसमें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों  का एक साथ टीकाकरण हुआ जो सप्ताह भर चलेगा ।

इस अभियान में 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होना सुनिश्चित हुआ है। टीकाकरण से रूबेला, खसरा जैसी खतरनाक बीमारी से बच्चों को बचाया जा सकता है । जहटौली प्राथमिक विद्यालय में रूबेला खसरा टीकाकरण पूरा सौ प्रतिशत रहा । कुठौंद के चिकित्सा शिक्षाधिकारी अवनीश सचान ने 100 प्रतिशत टीकाकरण होने पर टीम की पीठ थपथपायी ।

टीम में एएनएम राजकुमारी, प्रधानाचार्या शमीम अख्तर शेख, पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा, आशा, मीरादेवी, आगनबाड़ी अशोका पाण्डेय व् दोनों विद्यालयो के स्टाफ मौजूद रहे ।

Leave a comment