जालौन-उरई । सुनसान मकान को निशाना बनाकर घर में रखे 5 हजार सहित सोने, चांदी के जेवरात चोरी हो जाने की सूचना गृहस्वामिनी ने कोतवाली में तहरीर देकर की। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी वन्दना देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं एवं घर पर वह अकेली रहती है। रविवार को जब वह घर में ताला डालकर मायके चली गयी थी। सूने मकान का फायदा उठाकर चोर उसके घर मे घुस गये। चोरों ने अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे 5 हजार रुपये सहित सोने का एक मंगलसूत्र, हाफ पेटी चांदी की पायल व तोड़िया चोरी कर ले गये। सोमवार की सुबह घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने चोरी की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।







Leave a comment