
कालपी –उरई । मंगलवार को राजस्व विभाग तथा नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर में स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने आगाह किया कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया गया है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि मोहल्ला रावगंज में स्थित सार्वजनिक एवं सरकारी भूखंड में अजय बर्तन वाले अवैध कब्जा करके पक्का मकान बनाए हुए थे फल स्वरूप मोहल्लावासियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था । इसकी शिकायत प्रशासन से की गई। राजस्व विभाग तथा पालिका प्रशासन ने जाँच की जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हो गई । नायब तहसीलदार भान सिंह के साथ अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे नगर पालिका का अतिक्रमण विरोधी दस्ता लेकर मौके पर पहुंचे तथा जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों मे बेचैनी फैल गई।







Leave a comment