माधौगढ़-उरई । केंद्र सरकार की किफायती योजना के बाद भी ग्रामीण बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही नहीं तहसील में एसडीएम के खिलाफ भृष्टाचार को लेकर आंदोलन कर रहे बार संघ अध्यक्ष भी कटिया डालकर बिजली चोरी में पकड़े गए हैं। जेई ने बिजली करने के आरोप में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत चेकिंग के दौरान सिरसा दो गढ़ी गांव में कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे जितवार सिंह पुत्र प्रतापसिंह,चंद्रभान सिंह पुत्र कल्लू सिंह व विजय सिंह पुत्र शिवचरण के खिलाफ माधौगढ़ थाने में जेई के द्वारा सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।







Leave a comment